क्यूँ जाएँ उन रास्तों पर जहाँ अंधेरो के साये हैं
क्या करेंगे पहले ही दोस्ती में खता खाए हैं
रहने दो अब ये दिल विल लगाने वाली बातों को
चोट खाने कि हिम्मत नहीं है इतने घाव पायें हैं
देखा राहों में और सब आशियानों में
सब झूट ही तो लिखा है इन फसानो में
लाख ढूंडा पर एक भी तो इंसान न मिला
सुना था फ़रिश्ते भी मिलते हैं इंसानों में
वो तो गैर थे अंगार जिनके चिलमन में था
तू तो अपना था मुझको रखना सहन में था
किसी कोने में ही फैंक देता अरे ओ माली
में काँटा ही सही पला तो तो तेरे चमन में था
बड़ा ही मुश्किल है ऐ ज़िन्दगी का सफर
जाने कब क्या हो जाए किसको है ख़बर
इसलिए जीना है तो जीना औरों के लिए
शायद किसी की दुआ कर जाए कही असर
जो मजा है कुछ बनाने में वो कहाँ है मिटाने में
ये राज भला किसने जाना है इस ज़माने में
काश कभी तो समझें ये घरों को फूँकने
एक उम्र गुजार जाती है घर बनाने में
आज तुझसे जिंदगी का हिसाब मांगता हूँ
तेरे चेहरे पे चढा खामोश नकाब मांगता हूँ
मेरी जिन्दगी को सवाल बनाने वाले खुदा
आज में तुझसे ही अपना जवाब मांगता हूँ
6 comments:
आज तुझसे जिंदगी का हिसाब मांगता हूँ
तेरे चेहरे पे चढा खामोश नकाब मांगता हूँ
मेरी जिन्दगी को सवाल बनाने वाले खुदा
आज में तुझसे ही अपना जवाब मांगता हूँ
क्या बात है
बहुत बहुत बहुत ही अच्छी कविता है
अनोखे एहसास मैं डूबी कविता
हिन्दी ब्लाग जगत में आपका हार्दिक स्वागत है ,टिप्पणी चिटठा पढ़ने के बाद करूंगी .मेरी शुभ कामनाएं आपके साथ हैं .................
मेरे ब्लाग पर आपका स्वागत है
क्यूँ जाएँ उन रास्तों पर जहाँ अंधेरो के साये हैं
क्या करेंगे पहले ही दोस्ती में खता खाए हैं
रहने दो अब ये दिल विल लगाने वाली बातों को
चोट खाने कि हिम्मत नहीं है इतने घाव पायें हैं
बढ़िया छंद हैं सभी... लेकिन ए दोस्त,
जिंदगी जिंदा दिली का नाम है...
मुर्दादिल भी क्या खाक जिया करते हैं...
घावों से परेशान ना हों...कभी कभी हिम्मत भी देते हैं दर्द सहने की।
बढिया रचना आपका स्वागत्
लाख ढूंडा पर एक भी तो इंसान न मिला
सुना था फ़रिश्ते भी मिलते हैं इंसानों में
खूब लिखा है आपने. स्वागत ब्लॉग परिवार और मेरे ब्लॉग पर भी.
हिन्दी ब्लॉग जगत में आपका हार्दिक स्वागत है, मेरी शुभकामनायें….....आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्त करेंगे .....हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
प्राइमरी का मास्टर का पीछा करें
Post a Comment