कभी महफ़िल में रोये कभी मैखाने में रोये
आंसूं आँखों से टूटकर जाके पैमाने में रोये
देखे थे जो भी ख्वाब तेरे साथ जिन्दगी के
वो मुझसे लिपट कर के मेरे सिरहाने में रोये
मेरे आंसू बहे बहुत पर खरीददार न मिला
रोने को तो हम जाके सरे ज़माने में रोये
मेरी जिंदगी की कमाई मेरे इश्क के जज्बात
जो तूने भुला दिया उस अफ़साने में रोये
तू रूबरू है मेरे पर मेरा हाल कुछ ऐसा है
बिन हाथ का भिखारी जैसे खजाने में रोये
तुझे मोहब्बत है बेहिसाब यही सोचता थे हम
तेरी हर झूटी आह पर हम अनजाने में रोये
किस मोड़ पर लाया ये मुस्कुराने का सफ़र
मेरी हंसी लब छोडके दिल के वीराने में रोये
मेरे रोने की सबब तू ये भी सोचले एक बार
कहीं मेरी मौत के बाद तू मुझे जलाने में रोये
देख ले ओ बेवफा दिल से दी है तुझको दुआ
तेरा हर गम आकर के तेरे इस दीवाने में रोये